लोहरदगा: उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

LOHARDAGA: भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला मुख्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. समाहरणालय के...

LOHARDAGA: भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला मुख्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. समाहरणालय के पास अंबेडकर चौक पर उपायुक्त डॉ. ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत कई अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

अधिकारियों ने बताए बाबा साहब के विचार

इस दौरान सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. उपायुक्त ने उन्हें सामाजिक न्याय और समानता का प्रबल समर्थक बताया, जबकि एसपी ने उनके जीवन को संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक कहा. साथ ही वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के साथ-साथ वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया. कार्यक्रम का समापन समानता, भाईचारे और न्याय के संकल्प के साथ हुआ.

ALSO READ: पुलिस महकमे की नई सिविल लिस्ट जारी: अनिल पालटा सबसे सीनियर, श्रीराम समद जूनियर, जानें क्या है राज्य में अधिकारियों का गणित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *