पिठौरिया में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को मारी गोली, स्थिति नाजुक

Ranchi: राजधानी रांची के पिठौरिया में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में एक पक्ष के...

Ranchi: राजधानी रांची के पिठौरिया में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर गोली चलाई है. घायल अवस्था में उसे कांके जनरल नर्सिंग होम से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुरानी रंजिश में हुई है गोलीबारी

बता दें घायल व्यक्ति का नाम फिरोज अंसारी है.  वहीं गोली चलाने वाला का नाम अफसर अंसारी है. घायल व्यक्ति पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो इलाके का रहने वाला है. यह पूरा मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, जिसमें अफसर अंसारी ने दो साल पहले एक नाबालिग बच्चे की हत्या कर दी थी. इसी मामले में वह जेल में बंद था. अब जेल से बाहर आते ही उसने मृतक बच्चे के परिवार वाले पर हमला किया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस: अलग-अलग जिले में तैनात किए गए स्पेशल ब्रांच के 15 डीएसपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *