रांची समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

Ranchi: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश और हिमालय क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की ओर...

weather jharkhand
weather jharkhand

Ranchi: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश और हिमालय क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की ओर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य के मौसम पर पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 17 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. दिन के समय गर्मी और उमस महसूस होगी, जबकि दोपहर बाद कई इलाकों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.

12 मई का मौसम

मौसम विभाग ने 12 मई को रांची समेत 13 जिलों खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की भी संभावना है, जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पलामू और गढ़वा को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज और हल्की बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Read Also: बुंडू: मामूली विवाद बना मौत की वजह, स्कूल बस चालक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में मातम

13 मई का मौसम

13 मई को भी मौसम का असर जारी रहेगा. रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

14 और 15 मई का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 15 मई को पूरे झारखंड में मौसम खराब रहने के आसार हैं. राज्यभर में तेज हवा, मेघ गर्जन और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *