SIR-2026: 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी BLO एवं BLA-2 की बैठक, चुनाव पाठशाला का आयोजन

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली BLO एवं BLA-2 की तीसरी...

SIR 2026
चुनाव पाठशाला को लेकर डीसी ने की बैठक

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने की. इसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

पाठशाला की कार्ययोजना और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा

बैठक में 22 जुलाई को आयोजित होने वाली चुनाव पाठशाला की कार्ययोजना और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने बताया कि चुनाव पाठशाला का मुख्य उद्देश्य ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) सूची को अंतिम रूप देना, प्राप्त Enumeration Form का संग्रहण और सत्यापन सुनिश्चित करना, एक परिवार के सभी पात्र मतदाताओं को एक ही मतदान केंद्र से जोड़ना तथा विदेशी नागरिकों से संबंधित प्राप्त सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई करना है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और कोई पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए.

अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि 22 जुलाई को होने वाली BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला SIR अभियान को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की. उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने BLA-2 के माध्यम से संबंधित BLO के साथ समन्वय कर 29 जुलाई 2026 से पहले Enumeration Form के शत-प्रतिशत संग्रहण, डिजिटाइजेशन और ASDD सूची तैयार करने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की सहभागिता से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सकता है.

प्रतिनिधियों ने मतदाताओं के नाम खोजने में आने वाली परेशानियों से कराया अवगत 

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम खोजने में आने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया. इस पर उपायुक्त ने सभागार में ऑनलाइन माध्यम से नाम खोजने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया और संबंधित पोर्टल पर मतदाताओं का विवरण आसानी से खोजने की जानकारी दी. साथ ही, उपस्थित प्रतिनिधियों की शंकाओं का भी समाधान किया.

यह भी पढ़ें: बोकारो: सरकारी जमीन हड़प बना दिया आलीशान रिसॉर्ट, जांच के लिए चास अंचल पहुंचे आयुक्त

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *