Pakur: पाकुड़िया हाटपाड़ा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में जेवरात खरीदने के बहाने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, आरोपी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा और जेवरात खरीदने का बहाना बनाकर मौके का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इसके बाद मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई. SP अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए 02 सोने के नाक के टॉप भी बरामद किए हैं. आरोपी पाकुड़िया थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात में कोई और शामिल था या नहीं. पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा.
ALSO READ: कोडरमा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
