बगोदर में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा: विधायक नागेंद्र महतो ने ऊर्जा सचिव को लिखा पत्र, 24 घंटे में सिर्फ 3–4 घंटे सप्लाई

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब जनप्रतिनिधियों तक पहुंच गया है. लगातार खराब...

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब जनप्रतिनिधियों तक पहुंच गया है. लगातार खराब बिजली आपूर्ति से परेशान जनता की आवाज उठाते हुए विधायक नागेंद्र महतो ने ऊर्जा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर और दूरभाष पर बातचीत कर गंभीर चिंता जताई है.

73 पंचायतों की बदहाल स्थिति उठाई
विधायक ने अपने पत्र में बगोदर, सरिया और बिरनी प्रखंड के 73 पंचायतों में बदहाल विद्युत व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए वर्ष 2014–19 के दौरान व्यापक जनसंघर्ष के बाद सरिया के मंधानिया में पावर ग्रिड का निर्माण कराया गया था.

योजनाओं के बावजूद नहीं सुधरे हालात
उस समय जहां सिर्फ तीन पावर सब-स्टेशन कार्यरत थे, वहीं बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सात नए सब-स्टेशनों का निर्माण और शिलान्यास भी कराया गया था.
इसके बावजूद आज हालात बदतर हैं. क्षेत्र में 24 घंटे में महज 3–4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ किसानों और छात्रों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विधायक की मांग: नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो
विधायक नागेंद्र महतो ने ऊर्जा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके.

इतने संसाधन और योजनाओं के बावजूद आखिर कब सुधरेगी बिजली व्यवस्था?

ALSO READ: ITR में गलत जानकारी दी तो सीधा 200% तक जुर्माना, जानें नए नियम 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *