Pakur: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2016 बैच की अधिकारी मेघा भारद्वाज ने आज पाकुड़ में 33वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया, साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दीं. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले के प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली.
यह भी पढ़ें : मनरेगा पर आर-पार, झारखंड ने केंद्र से कहा–बकाया भुगतान करो, मजदूरी बढ़ाओ
कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे : मेघा भारद्वाज
मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि पाकुड़ जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है. इस दिशा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और उन्हें और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीसी संदीप कुमार मीना की बैठक, 14 केंद्रों पर कल परीक्षा
