Pakur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में अपहरण करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना तीन दिन पहले की है, जब एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था. लड़की को साहिबगंज जिले के कोटालपोखर स्थित एक किराए के कमरे में रखा गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्तचरों की मदद से छापेमारी कर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया. इस संबंध में थाना में कांड संख्या 45 /26 दर्ज किया गया था. गिरफ्तार आरोपी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाला है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन भेजा गया, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
यह भी पढ़ें : पाकुड़ : SIR और जनगणना को लेकर झामुमो की बैठक, प्रो, स्टीफन मरांडी ने कहा- SIR मामले में संगठन की भूमिका अहम
