Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, मुहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

Palamu: आगामी मुहर्रम पर्व को जिले में शांति, सौहार्द और पारंपरिक भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय में जिला...

peace committee meeting
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

Palamu: आगामी मुहर्रम पर्व को जिले में शांति, सौहार्द और पारंपरिक भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसके त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया. ​बैठक को संबोधित करते हुए पलामू के पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर विशेष प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पूरे जिले में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं.

कोई लापरवाही या कोताही नहीं की जाएगा बर्दाश्त

पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि रूट वेरिफिकेशन (मार्ग सत्यापन) के कार्य में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी और आम जनता से अपील की, कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फॉरवर्ड या साझा करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जिले में बाहर से अतिरिक्त बल मंगाया गया है, जिसमें करीब 200 से 300 अतिरिक्त जवान, सीआरपीएफ की एक कंपनी और 250 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जा रहा है. इसके साथ ही पर्व से एक दिन पूर्व सभी संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा और जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से इसकी चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी.

सौहार्दपूर्ण वातावरण के भीतर त्यौहार मनाने को लेकर किया गया विचार-विमर्श

​वहीं, बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पलामू के उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने कहा, कि “जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में हमारे सभी सम्मानित शांति समिति के सदस्य, हमारे प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) साहब उपस्थित रहे. हम सभी लोगों ने मिलकर इस बात पर विस्तृत विचार-विमर्श किया, कि कैसे एक सौहार्दपूर्ण वातावरण के भीतर हमें इस त्यौहार को मनाना है और साथ ही साथ किन-किन मुद्दों व विषयों पर विशेष सतर्कता बरतनी है. इस दौरान पूर्व के अनुभवों को भी साझा किया गया और बीते मामलों की समीक्षा की गई. स्थानीय लोगों की जो भी वास्तविक और जायज समस्याएं हैं, उन्हें भी संज्ञान में लिया गया है और हम लोगों ने उन्हें कार्ययोजना में शामिल किया है. प्रशासन उन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समय पर निष्पादन करेगा. हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि हम आम जनता को इस पावन पर्व और त्यौहार को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने में हर संभव सहूलियत प्रदान करें और उन्हें बेहतर सुविधाएं दें, ताकि लोग एक शांतिपूर्ण वातावरण के भीतर, त्यौहार के मूल संदेश और उद्देश्य के साथ हर्षोल्लासपूर्वक इस पर्व को मना सकें.”

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस उच्च स्तरीय बैठक में पलामू के उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी, रामनवमी महासमिति व महावीर नवयुवक दल के सदस्यों समेत जिले के सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और बिजली विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: नशामुक्ति अभियान के तहत पिपचो विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *