पलामू: कांवरियों की सेवा के लिए डाल्टनगंज से रवाना हुआ निःशुल्क शिविर

Palamu: सावन मास के पावन अवसर पर कांवरियों की निस्वार्थ सेवा के लिए ‘माता हिरामणी देवी निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर’ का आयोजन...

पलामू
निःशुल्क शिविर

Palamu: सावन मास के पावन अवसर पर कांवरियों की निस्वार्थ सेवा के लिए ‘माता हिरामणी देवी निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर’ का आयोजन इस वर्ष भी देवघर में किया जा रहा है. डाल्टनगंज से शिविर की पूरी टीम देवघर के लिए रवाना हो गई है. यह सेवा शिविर देवघर के नवाडीह स्थित कांवरिया पथ पर लगाया जाएगा, जहां 29 जुलाई से सावन के अंतिम दिन तक लगातार कांवरियों की सेवा की जाएगी.

1998 से लगातार हो रहा है शिविर का आयोजन

शिविर के आयोजन से जुड़े पपन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल और कंचन अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा शिविर वर्ष 1998 से लगातार आयोजित होता आ रहा है. इस वर्ष शिविर का 29वां वर्ष है. हालांकि कोरोना काल के दो वर्षों और एक अन्य कारण से एक वर्ष शिविर का आयोजन नहीं हो पाया था, जिसके चलते यह संस्था का 26वां प्रत्यक्ष सेवा शिविर होगा.

अग्रवाल परिवार और व्यापार समूह जुटा सेवा कार्य में

आयोजन समिति के विनोद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पपन अग्रवाल, कंचन अग्रवाल सहित संपूर्ण नारनौलीय अग्रवाल परिवार, सुभाष कुमार, अग्रवाल क्लब डाल्टनगंज, व्यापार समूह और अन्य सहयोगी इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

ALSO READ: हजारीबाग: ‘मैजिस सम्मान समारोह में मेधा का हुआ सम्मान, उत्कृष्ट विद्यार्थियों का बढ़ाया गया उत्साह

कांवरियों की सेवा के साथ सुख-समृद्धि की कामना

आयोजकों ने बताया कि इस निस्वार्थ सेवा अभियान को हर वर्ष पलामू सहित पूरे झारखंडवासियों का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है. उन्होंने बाबा भोलेनाथ से देश, राज्य, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि एवं तरक्की की प्रार्थना करते हुए सभी कांवरिया श्रद्धालुओं का शिविर में स्वागत किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *