Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लाख रुपये का नकली ‘धारा’ रिफाइंड तेल जब्त

Palamu: शहर थाना पुलिस ने नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस...

Palamu
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य

Palamu: शहर थाना पुलिस ने नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैरिया बाजार प्रांगण में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली ‘धारा’ ब्रांड का रिफाइंड तेल बरामद किया है. जब्त किए गए तेल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है.

138 पेटियां बरामद

पुलिस को मौके से कुल 138 पेटियां मिलीं, जिनमें आधा लीटर और एक लीटर के पाउच पैक किए गए थे. नाप करने पर कुल 1,776 लीटर नकली रिफाइंड तेल बरामद किया गया है, जिसे असली ब्रांड के नाम पर बाजार में खपाने की तैयारी थी. ​पुलिस ने सभी पेटियों को जब्त कर लिया है और नकली तेल के इस अवैध कारोबार के पीछे जुड़े मुख्य सप्लायरों और दुकानदारों का पता लगाने में जुट गई है. इस मामले में शहर थाने में कॉपीराइट और मिलावटखोरी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: बारात आने से पहले पहुंची पुलिस, मां चंचला मंदिर में रुकवाई गई नाबालिग की शादी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *