पलामू: स्कूल बस स्टाफ के साथ बैठक, चेयरमैन ने सुरक्षा और अनुशासन पर दिया जोर

    PALAMU: मेदिनीनगर के संत मरियम स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर स्कूल बस से जुड़े सभी कर्मचारियों के...

 

 

PALAMU: मेदिनीनगर के संत मरियम स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर स्कूल बस से जुड़े सभी कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने की.

चालकों एवं सहचालकों को किया गया सम्मानित 

कार्यक्रम की शुरुआत में चेयरमैन ने सभी चालकों एवं सहचालकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की सफलता में परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

संबोधन में श्री अविनाश देव ने क्या कहा

अपने संबोधन में श्री अविनाश देव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नए सत्र में अभिभावकों का विश्वास बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

विद्यालय प्रबंधन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देश

बैठक में विद्यालय प्रबंधन की ओर से बस संचालन से जुड़ी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. सभी कर्मचारियों ने विद्यालय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बेहतर सेवा देने का संकल्प लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *