शुभकामनाओं का लगा तांता : बिहार के नये सीएम सम्राट चौधरी को पीएम मोदी ने दी शुभकामना, नीतीश ने भी दी बधाई

A flood of good wishes : आज, 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की सम्राट चौधरी ने शपथ ले ली. बिहार...

A flood of good wishes : आज, 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की सम्राट चौधरी ने शपथ ले ली. बिहार में भारतीय जनता पार्टी का पहला मुख्यमंत्री बना है. सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं. उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

यह भी पढ़ें : झारखंड में शराब दुकानों के संचालन नियमों में बदलाव: अब JSBCL संभालेगी ‘अनसेटल्ड’ दुकानों की कमान

पीएम मोदी ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू कोटे से डिप्टी सीएम बने गए दोनों नेताओं को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी. इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा.

भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामना : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई. बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी. साथ ही, एक सुरक्षित एवं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में NDA की डबल इंजन सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी.

यह भी पढ़ें : सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए अंसारी का हमला, बोले—नीतीश का ‘पॉलिटिकल मर्डर’

बिहार की नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना : राजनाथ सिंह

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी और उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव को बहुत-बहुत बधाई. बिहार की यह नई एनडीए टीम ऊर्जा और अनुभव का संगम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह सरकार बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के विकास को एक नई बुलंदी पर ले जाएगी. मैं बिहार की इस नई टीम को एक अत्यंत सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *