पलामू :  रामपुर हत्याकांड पुलिस दबिश के बाद नामजद आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित रामपुर हत्याकांड में पुलिस दबिश के आगे झुकते हुए नामजद आरोपी जयराम सिंह, बादल सिंह...

Massacre

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित रामपुर हत्याकांड में पुलिस दबिश के आगे झुकते हुए नामजद आरोपी जयराम सिंह, बादल सिंह और चंदन सिंह ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. इससे पहले मुख्य नामजद आरोपी मंटू सिंह भी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है.

जमीन विवाद किया आत्मसमर्पण 

गौरतलब है कि गत 23 मई को जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में सत्येंद्र चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद रामपुर गांव में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया था, दोनों पक्षों की ओर से लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और न्याय की मांग को लेकर धरने-प्रदर्शन भी किए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बना रही थी, जिसके दबाव में आकर मुख्य आरोपी ने पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया था और अब अन्य तीनों आरोपियों ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस अब इन तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी और इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : पलामू: अनाथ बच्चों के साथ DC ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *