पलामू : भीम आर्मी भारत एकता मिशन की पलामू जिला कमेटी का गठन, सुरेश राम ने कहा- ‘प्रदेश अध्यक्ष गरिमा का नहीं, चुनौती का पद’

Palamu: भीम आर्मी भारत एकता मिशन की पलामू जिला कमिटी के गठन को लेकर शनिवार को रविदास आश्रम, मेदिनीनगर में बैठक हुई....

Palamu: Palamu district committee of the Bhim Army Bharat Ekta Mission formed; Suresh Ram stated, "The post of State President is not one of prestige, but of challenge."

Palamu: भीम आर्मी भारत एकता मिशन की पलामू जिला कमिटी के गठन को लेकर शनिवार को रविदास आश्रम, मेदिनीनगर में बैठक हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन भारती ने की, जबकि संचालन अनुराग भारती ने किया. बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश राम, राष्ट्रीय संगठन सचिव नान्हू राम और गढ़वा जिला अध्यक्ष राम बड़ाई पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के दौरान पलामू जिला कमेटी का गठन किया गया. प्रदीप कुमार उर्फ रावण को जिला अध्यक्ष, अनुराग भारती को महासचिव, रवि कुमार राम, गणेश राम, अनिल राम व जितेंद्र राम को उपाध्यक्, तथा अन्नू लाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया. वहीं छोटू अंबेडकर को सचिव और अभिषेक रॉयटल को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश राम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद केवल गरिमा का नहीं, बल्कि बड़ी चुनौती का पद है. संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत कर और एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों को एकजुट कर भीम आर्मी भारत एकता मिशन को मजबूती प्रदान करना है. इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी प्रखंड और जिला के सदस्य शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: IAS शैलेन्द्र कुमार लाल बने संताल परगना के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *