Palamu: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने की. बैठक में मुस्लिम समुदायों ने ताजिया व अखाड़े जुलूस मार्गों की जानकारी दी. इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पर्व के दौरान आने वाली अपनी समस्याओं को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा. इस पर पुलिस प्रशासन ने समस्याओं के निदान करने की बात कही.
आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं पर्व
बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम ने कहा, कि पर्व-त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो. पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में आप सभी प्रशासन का सहयोग दें. प्रशासन भी आपके साथ नीतिगत कार्यों में साथ देगी. उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा, कि किसी भाी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है. मुहर्रम पर्व सादगी का प्रतीक है. उसी सादगी के तहत पर्व को मनायें. अपने आस पड़ोस के लोगों के कष्टों को ध्यान में रखते हुए बाजा बजायें, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो.
विशेष गश्ती दल की जाएगी गठित
मौके पर सदर थाना प्रभाारी अफजल अंसारी ने कहा, कि सदर थाना क्षेत्र में पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जायेगा. इसके लिए विशेष गश्ती दल गठित करते हुए सभी मुहर्रम वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी. उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा, कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो उसकी सूचना तत्काल दें, त्वरित कार्रवाई पुलिस करेगी. कानून को अपने हाथों में न लें. कोई भी कार्य कानून सम्मत करें, ताकि प्रशासन भी आपके कार्य में सहयोग कर सके.
बैठक में रहे ये उपस्थित
बैठक में समाजसेवी प्रेम प्रकाश ठाकुर, जोड़ पंसस पति अजय तिवारी, परवेज अख्तर, हाजी अनवर, ग्यासुदीन हुसैन, जैरून निशा, उपाध्या सिंह, सुलेमान अंसारी, अबुल अंसारी, जावेद अंसारी, तेहरा अंसारी, आजम अंसारी, जावेद अंसारी, सदर थाना प्रभाारी अफजल अंसारी, एएसआई समाल अहमद, नबी अंसारी, सुजीत पांडेय, मनोज मुंडा, चंद्रशेखर दूबे, टेरेसा मिंज, पंकज तिवारी लाल पमोहम्मद अंसारी, आसीम अंसारी समेत दोनों समुदाय के लोग शामिल थे.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: फल विक्रेता का पुत्र भारतीय नेवी में चयनित, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत


