Click Here
Click Here

पलामू: बाइक से बाजार जा रहे दो युवक सड़क हादसे का शिकार, हालत नाजुक

Palamu: चेनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार...

Palamu: चेनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घायलों की पहचान
घायलों की पहचान चेनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव निवासी शरीफ अंसारी के पुत्र आरिफ अंसारी (20 वर्ष) और उसी गांव के सफे आलम अंसारी के पुत्र समीर अंसारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कैसे हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, दोनों युवक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से चेनपुर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान लादी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए.

अस्पताल में चल रहा इलाज
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद भी दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं और उनकी देखरेख में घायलों का इलाज जारी है.

ALSO READ:  हजारीबाग: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कार और हाईवा की भिड़ंत में दो की मौत 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *