लोहरदगा: नए समाहरणालय भवन में कार्यालय शिफ्ट करने के निर्देश, DC संदीप कुमार मीना ने की समीक्षा बैठक

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज सभी कार्यालय प्रधानों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में आवश्यक बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने...

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने आज सभी कार्यालय प्रधानों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में आवश्यक बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को नए समाहरणालय भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया.

कमरों का आवंटन पूरा

अपने भवन में संचालित कार्यालयों को छोड़कर सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों को नए समाहरणालय भवन में कमरा आवंटित कर दिया गया है. बैठक में आवंटित कमरों और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

Also Read: HC ने सरायकेला डीसी को फटकार लगाते हुए रेंट रिसिप्ट जारी करने का दिया आदेश, याचिका निष्पादित

अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

उपायुक्त ने भवन प्रमंडल को अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और आवश्यक साइनेज लगाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही समाहरणालय परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया.

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा. आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग. अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार. उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास. जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास समेत सभी विभागों के कार्यालय प्रधान उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *