Click Here
Click Here
Click Here

परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया समारोह

Giridih: परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य और श्रद्धामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया....

Parashuram Jayanti
परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन

Giridih: परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज मारवाड़ी ब्राह्मण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक भव्य और श्रद्धामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया गया. आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई.

सुदिव्य कुमार सोनू और नगर निगम के डिप्टी मेयर रहे मौजूद

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित रहे. उनके साथ नगर निगम के डिप्टी मेयर सुमित कुमार भी मौजूद थे. अतिथियों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम बनते हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज की एकजुटता, परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरार आरोपी दिलीप टुडु की तलाश तेज, घर पर चिपकाया इश्तेहार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *