Palamu: पलामू और लातेहार जिला सीमा पर स्थित केचकी संगम रेलवे पुल पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. चियांकी और केचकी स्टेशन के बीच पोल संख्या 272 के पास डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना सुबह करीब 5 बजे की है. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला पिछले एक दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ स्थिति में इलाके में घूम रही थी. सुबह वह रेलवे पुल के पास मौजूद थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि शव पुल के पास ही फंस गया.
ALSO READ: बांग्लादेश में भारतीय राजनयिक की मौत, बाथरूम के पास मिला शव
आरपीएफ ने शुरू की जांच, महिला की पहचान में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आरके मिंज और उनकी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है.
