Ranchi: झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने विभागीय कार्यों को गति देने की ठोस पहल की गई है. विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के ऑनलाइन त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने और GST मद में की गई कटौती का मासिक रिटर्न फाइल करने के लिए एक अनुभवी टैक्स कंसलटेंट या एजेंसी की तलाश की जा रही है. इसके लिए दो जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं.
आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक और योग्य आपूर्तिकर्ता आगामी 2 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन एक सीलबंद लिफाफे में जमा कर सकते हैं. खुली निविदाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी. सभी प्राप्त निविदाओं को 6 जुलाई को दोपहर 4:00 बजे आवेदकों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जाएगा.

ये दस्तावेज हैं जरूरी
• फर्म या व्यक्तिगत पंजीकरण प्रमाण पत्र.
• पैन कार्ड और जीएसटीआईएन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट.
• वर्तमान वित्तीय वर्ष के सेवा शुल्क का विवरण.
• पिछले 5 वर्षों के कार्य अनुभव का शपथ पत्र.
• निविदादाता का आधार कार्ड एवं पैन कार्ड.
• दो पासपोर्ट साइज फोटो.
ALSO READ: हजारीबाग : मुहर्रम के लिये पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर नो-एंट्री लागू


