Koderma: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को डोमचांच थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने की. इस दौरान सीओ रविंद्र पांडेय, जिप सदस्य शांति प्रिया सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में सीओ रविंद्र पांडेय ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं.

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह रहेगा मुस्तैद
वहीं थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. बैठक में भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व पार्षद अशोक यादव, डॉ. केपी चौधरी, वीरेंद्र कराटे, मुखिया शकील अहमद, मो. असलम, राजेश सिंह, सुरेश विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गोवंशीय पशु तस्करों का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, ओडिशा से लेकर रांची तक फैला था तस्करी का जाल
