विश्व पर्यावरण दिवस पर भालूपानी और लान्डुपोदा पंचायत में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Chakardharpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बंदगांव प्रखंड की भालूपानी एवं लान्डुपोदा पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Chakardharpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बंदगांव प्रखंड की भालूपानी एवं लान्डुपोदा पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान भालूपानी पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी और लान्डुपोदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने पंचायत भवन परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया. साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई.

पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : सावित्री मेलगांडी

भालूपानी पंचायत की मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं.

हरियाली बढ़ाना ही धरती को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय : कुश पूर्ति

लान्डुपोदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है. यदि हर व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाना ही धरती को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है.

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया.

ALSO READ :  आदिवासी अधिकारों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर, NCST सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने की तीन जिलों के मामलों की सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *