Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी में PLFI उग्रवादियों का उत्पात- निर्माण कार्य में लगी मशीन में आग, फायरिंग

Khunti: जिले में एक बार फिर पीएलएफआई उग्रवादियों का उत्पात देखने को मिला है. गुरुवार देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने कर्रा क्षेत्र...

Khunti: जिले में एक बार फिर पीएलएफआई उग्रवादियों का उत्पात देखने को मिला है. गुरुवार देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने कर्रा क्षेत्र में निर्माण कार्य में लगी मशीन में आग लगा दी और कई राउंड फायरिंग की. हालांकि आग लगने से मशीन पूरी तरह नहीं जली.

मौके से मिला पर्चा

घटना स्थल से पीएलएफआई के नाम का पर्चा भी बरामद हुआ है. इसमें संगठन के अमृत होरो ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि बिना बात किए काम कराए जाने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
मौके से बरामद पर्चा
मौके से बरामद पर्चा

Also Read: मुठभेड़ में मारे जाने से दो दिन पहले, एक लाख इनामी नक्सली से मां-पिता ने की थी घर लौटने की अपील, बोला मरना जंगल में भी और बाहर भी

काम बंद करने की धमकी

पर्चे में चेतावनी दी गई है कि जब तक संगठन के साथ बातचीत नहीं होगी, तब तक काम बंद रहेगा. इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

मशीन में लगाई आग
मशीन में लगाई आग

रेलवे ठेकेदार के प्लांट को बनाया निशाना

यह घटना धुर्वा-कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू में रेलवे ठेकेदार के प्लांट में हुई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *