Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

RSS कार्यालय को उड़ाने में आतंकी संगठन की थी साजिश, UAPA के तहत मामला दर्ज

Ranchi: निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS कार्यालय) के झारखंड प्रदेश कार्यालय पर बम फेंके जाने के मामले में झारखंड प्रांत प्रमुख...

Ranchi: निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS कार्यालय) के झारखंड प्रदेश कार्यालय पर बम फेंके जाने के मामले में झारखंड प्रांत प्रमुख नरसिंह कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें आतंकी संगठनों की साजिश का जिक्र किया गया है. मामले में UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में 12 बजकर 36 मिनट पर पेट्रोल बम से दो अज्ञात अपराधियों द्वारा हमला किया गया था. यह RSS कार्यालय को उड़ाने की साजिश थी. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो अज्ञात व्यक्ति हैं और दोनों का चेहरा ढका हुआ नहीं है. वे लोग पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहा है और एक बार नहीं दो बार हमला किया गया है. गणिमत है कि एक बड़ी घटना नहीं हुई.

पुलिस पिकेट बनाने की मांग

रांची निवारणपुर संघ कार्यालय में लगभग बीस लोग कार्यालय में रहते हैं. सभी का जान जा सकता था. संघ कार्यालय की सारी संपत्ति जलकर राख हो सकती थी. उन्होंने संघ कार्यालय को सुरक्षा देते हुए पुलिस पिकेट बनाने की मांग की है. बतातें चले कि इस मामलें में दोनों आरोपियों को रांची पुलिस ने कोडरमा व गया के बीच से गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, DC ने दिए सख्त निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *