PM Modi will address: पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते हैं. पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है. प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इस संबोधन का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा. अब सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रात के संबोधन पर है. माना जा रहा है कि वे देश को इस पूरे मुद्दे पर सरकार का रुख और आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें : 131वां संविधान संशोधन विधेयक गिरा : प्रियंका गांधी ने कहा- ‘लोकतंत्र और संविधान की बड़ी जीत, साजिश रच रही थी मोदी सरकार’
महिला आरक्षण पर सियासत तेज
हाल ही में संसद में महिला आरक्षण बिल को आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं किया जा सका. इस मुद्दे पर सियासत तेज है और सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर को रोकने की कोशिश की, जबकि विपक्ष इसे परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जता रहा है.
यह भी पढ़ें : हजारीबाग में धान खरीद पर बवाल, करोड़ों के घोटाले का आरोप, किसानों का प्रदर्शन तेज
