पीएम मोदी का UAE दौरा: भारत-यूएई के बीच MOU, गैस, ऊर्जा और रक्षा पर हुए कई समझौते

PM Modi’s UAE visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों की यात्रा पर हैं. सबसे पहले पीएम मोदी संयुक्त अमीरात पहुंचे....

PM Modi’s UAE visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों की यात्रा पर हैं. सबसे पहले पीएम मोदी संयुक्त अमीरात पहुंचे. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आपके स्वागत के लिए मैं आपका तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. जैसा कि आपने कहा- मैं अपने दूसरे घर में आया हूं. यह भावना मेरे जीवन में बहुत महत्व रखती है. आज आपके वायुसेना के जेट विमानों ने मुझे सुरक्षा प्रदान की. यह भारत की जनता के लिए सम्मान की बात है.’ पीएम नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और यूएई ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की अपील का असर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पैदल पहुंचे न्यायालय

पांच अरब डालर का निवेश करेगा यूएई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, गैस सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से जुड़े कई अहम समझौते हुए. यूएई ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश का भी एलान किया है. भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप पर समझौता हुआ. इससे रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा. इसके अलावा, पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी एमओयू साइन किया गया. दोनों देशों के बीच एलपीजी यानी रसोई गैस सप्लाई को लेकर भी समझौता हुआ है, जिससे भारत को ऊर्जा सुरक्षा में फायदा मिलेगा. सबसे बड़ा एलान निवेश को लेकर हुआ. यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में कुल पांच अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है.

पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया गया

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एफ16 जेट विमानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया जब वह 15 से 20 मई तक अपनी पांच देशों की यात्रा के हिस्से के रूप में यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और जावा नष्ट

पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के दौरे पर हैं. इस विदेश दौरे में पीएम मोदी सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर रहे हैं, इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे. प्रधानमंत्री के इन दौरों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना है. अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नीदरलैंड का दौरा करेंगे. वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी. इस यात्रा के दौरान, वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ भी बातचीत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर जाएंगे. वहां वे अपने स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों देश व्यापार और सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री यूरोपीय उद्योग जगत के बड़े मंच ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ को भी संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी. यात्रा के चौथे चरण में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे. वहां वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे. दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इटली जाएंगे. इटली में वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *