Palamu: जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्ममोरीया गांव से लापता आठ वर्षीय मासूम शाहबाज अंसारी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. असलम अंसारी का पुत्र शाहबाज बीते गुरुवार की सुबह 10 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद इस संबंध में पाटन थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था.
Also Read: सोनुआ में पैसे के विवाद में भतीजे ने बुआ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया और खबरों के जरिए चलाया गया अभियान
बच्चे की तलाश के लिए समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर सूचना प्रसारित की गई थी. इसी सक्रियता के बीच रांची की लालपुर थाना पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.
परिजन रांची के लिए रवाना
बच्चे के मिलने की सूचना मिलते ही परिजन पलामू से रांची के लिए रवाना हो चुके हैं. लालपुर थाना पुलिस ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को आधिकारिक रूप से उसके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा.
