Click Here
Click Here
Click Here

पूर्वी सिहंभूम में पुलिस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, रतन महतो बनें अध्यक्ष

Jamshedpur : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पूर्वी सिंहभूम शाखा का चुनाव संपन्न हो गया. चुनाव शांतिपूर्ण रहा. जहां रतन कुमार महतो अध्यक्ष...

Jamshedpur : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पूर्वी सिंहभूम शाखा का चुनाव संपन्न हो गया. चुनाव शांतिपूर्ण रहा. जहां रतन कुमार महतो अध्यक्ष चुने गये. नामांकन के बाद कुल पांच पदों में से तीन पदों पर निर्विरोध चयन हुआ. जबकि दो पदों के लिए मतदान कराया गया. चुनाव परिणाम आते ही विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र सौंप दिया गया है. पुलिस एसोसिएशन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी है.

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा. इसके चलते सर्वसम्मति से इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. रतन कुमार महतो को अध्यक्ष चुना गया. नुनुजान हेम्ब्रम को सचिव चुना गया. बिशाल होन हांगा को कोषाध्यक्ष चुना गया है. उपाध्यक्ष पद के लिए दो और संयुक्त सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. जहां अजय राम को उपाध्यक्ष के लिए चुना गया. विनय कुमार यादव को संयुक्त सचिव के लिए चुना गया.

 

ALSO READ : हेग में अहम बैठक: व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत-नीदरलैंड के बीच 17 समझौते, रक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन पर जोर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *