Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस अलर्ट, SDPO दिव्यांश शुक्ला ने बढ़ाई चौकसी

Palamu. हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (IPS) दिव्यांश शुक्ला ने बीती रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमा के समीप दंगवार पिकेट स्थित...

Palamu. हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (IPS) दिव्यांश शुक्ला ने बीती रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमा के समीप दंगवार पिकेट स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट का देर रात निरीक्षण किया.

वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा वाहनों की गहन जांच करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की समीक्षा की.

सतर्कता के साथ ड्यूटी करने पर जोर

उन्होंने पुलिस जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा. इस दौरान एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने कहा कि झारखंड-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस की प्राथमिकता है.

Also Read: UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुई मौत

सीमा क्षेत्र में लगातार चल रहा जांच अभियान

उन्होंने कहा कि इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. साथ ही पुलिस कर्मियों को हर संदिग्ध गतिविधि पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया.

अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी

एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, तस्करी अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *