पाकुड़ : पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर पुलिस की छापेमारी, गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी टीम

Pakur: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की. मजिस्ट्रेट के नेतृत्व...

Pakur
पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के घर छापेमारी

Pakur: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की. मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पाकुड़ के तीन थानों की पुलिस टीम भारी संख्या में बल के साथ उनके घर पहुंची. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई की गई.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई घर की तलाशी

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने अजहर इस्लाम के पूरे घर की तलाशी ली. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. मजिस्ट्रेट ने बताया कि घर की तलाशी ली गई, लेकिन अजहर इस्लाम मौके पर नहीं मिले, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

अजहर इस्लाम ने वीडियो जारी कर कार्रवाई पर उठाए सवाल

वहीं अजहर इस्लाम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार देने की कोशिश की है. हालांकि पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है.

READ ALSO: बोकारो: सोलर युक्त जल मीनार का उद्घाटन,ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल किल्लत से मुक्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *