Dhanbad: जिले के एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को डीएसपी सुमित कुमार पुलिस बल के साथ धनबाद मंडल कारा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया. हाल के दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी सतर्कता के मद्देनजर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया.

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था, तैनात पुलिस बल की गतिविधियों तथा सुरक्षा संसाधनों का जायजा लिया गया. डीएसपी सुमित कुमार ने जेल के मुख्य प्रवेश द्वार, सुरक्षा बैरिकेडिंग, प्रहरी व्यवस्था, आगंतुक जांच प्रक्रिया और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया.
Also Read: सीसीएल जीएम दफ्तर पर गरजे सांसद मनीष जायसवाल, मिला लिखित आश्वासन
जवानों को दिए सख्त निर्देश
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से ड्यूटी से संबंधित जानकारी ली तथा उन्हें हर परिस्थिति में पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही जवानों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि ड्यूटी के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
जेल परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही रात्रि गश्ती और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.
