Click Here
Click Here

खेल : अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम महाराष्ट्र रवाना

Ranchi: अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 24 सदस्यीय झारखंड राज्य फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती...

Ranchi: अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 24 सदस्यीय झारखंड राज्य फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती टीम सोमवार को रांची से छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई. यह प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी. झारखंड टीम में 20 खिलाड़ी और 4 प्रशिक्षक शामिल हैं. रवाना होने से पहले खेल विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, खेल-किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई. खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अधिकारियों एवं संघ पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं. ग्रीको रोमन टीम में अनूप कुमार, कारण कुमार, राकेश हेंब्रम, अमित कुमार, बीरेन्द्र प्रधान, चंदन कुमार, आयुष सिंह, अंसित कुमार और तन्मय राज शामिल हैं. टीम के प्रशिक्षक सत्यनारायण यादव एवं अजीत हैं.

यह भी पढ़ें : प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर HC नाराज, धनबाद SSP को कल सशरीर हाजिर होने का आदेश

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

खिलाड़ियों को पदाधिकारियों ने दी शुभकामना

फ्री स्टाइल टीम में पीयूष कुमार, ऋषि कुमार चौधरी, अंकुश कुमार यादव, पतंग उरांव, संदीप कुमार, सोनू कुमार, कुनाल कुमार, राजीव यादव, आर्यन सिंह और मनीष झा शामिल हैं. टीम के प्रशिक्षक दसरथ महत्ता एवं अनिकेत कुमार हैं. रवाना होने से पूर्व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, खेल निदेशक आसिफ इकराम, महासचिव रजनीश कुमार, के रवि कुमार, भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह सहित कई पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. झारखंड टीम से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई है.

यह भी पढ़ें : बीमार महिला के इलाज के लिए आगे आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए 40 हजार रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *