पायल कुमारी हत्याकांड में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक जयराम महतो, निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की 17 वर्षीय पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई...

MLA Jairam Mahato
पीड़ित परिवार से मिले विधायक जयराम महतो

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की 17 वर्षीय पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो सिरसिया गांव पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

पिछले तीन दिनों से लापता थी पायल

जानकारी के अनुसार, पायल कुमारी पिछले तीन दिनों से लापता थी. बुधवार सुबह उसका शव नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के समीप बरामद किया गया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. पीड़ित परिवार से बातचीत के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि मामले की निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच होनी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

विधायक के गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी वहां जुट गए. लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द खुलासा और न्याय की मांग की. इस पर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को हर स्तर पर उठाएंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करेंगे.

यह भी पढ़ें: बेरमो: कोनार डैम के विस्थापित गांव चिदरी में डीवीसी ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *