रांची की प्रियंका जायसवाल बनी Mrs. Grand International 2026 प्रतियोगिता में रनर-अप, किया झारखंड का नाम रोशन

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली प्रियंका जायसवाल ने Mrs. Grand International 2026 प्रतियोगिता में रनर-अप का खिताब हासिल कर...

Priyanka Jaiswal from Ranchi brought glory to Jharkhand by winning the runner-up title at the Mrs. Grand International 2026 pageant.

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली प्रियंका जायसवाल ने Mrs. Grand International 2026 प्रतियोगिता में रनर-अप का खिताब हासिल कर झारखंड का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, दोस्तों और परिचितों में खुशी का माहौल है. प्रियंका को लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

अपनी मां और बेटी को जीत का श्रेय 

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका जायसवाल ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपनी मां और बेटी को देती हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि एक मिडिल क्लास परिवार से आने के बावजूद इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बेहद खास और गर्व का पल है.

सफलता के लिए परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बननी चाहिए :  प्रियंका 

प्रियंका ने कहा कि सफलता के लिए परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बननी चाहिए. अगर इंसान मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता रहे, तो सफलता जरूर मिलती है. उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे अपने सपनों को लेकर मेहनत करते रहें और खुद पर भरोसा बनाए रखें.

ALSO READ : गिरिडीह: खनन को लेकर विवाद गहराया, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *