Giridih: आज गिरिडीह परिसदन में आयोजित जनता दरबार में माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के साथ क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया.
बुनियादी समस्याएं प्रमुख रहीं
जनता दरबार में भूमि विवाद, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण, पेंशन, राशन कार्ड समेत कई बुनियादी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं. मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
Also Read: 14 माह की वामिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, 9 करोड़ की मदद से होगा इलाज
अधिकारियों को सख्त निर्देश
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही जन समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है.
लोगों को मिला भरोसा
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा. जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आमजन में भरोसा और संतोष का माहौल बना रहा.
