Click Here
Click Here
Click Here

दिल्ली रूट पर रेलवे का अतिरिक्त फोकस, झारखंड से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

News Wave Desk: छुट्टियों के मौसम में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे...

News Wave Desk: छुट्टियों के मौसम में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने झारखंड के यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है. रांची और टाटानगर से दिल्ली के लिए “जनजातीय गौरव दिवस स्पेशल” ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. रेलवे का कहना है कि इस कदम से लंबी वेटिंग और टिकट संकट से जूझ रहे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

रांची से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 

रांची से चलने वाली स्पेशल ट्रेन 23 मई को सुबह 3:30 बजे रवाना होगी. ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज, प्रयागराज समेत कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए दिल्ली पहुंचेगी. वापसी सेवा 25 मई को दिल्ली से संचालित होगी. रेलवे ने इस ट्रेन में 20 कोच लगाने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सीट मिल सके.

कई ट्रेनें अब भी रहेंगी प्रभावित

वहीं कोल्हान और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए टाटानगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. यह ट्रेन बोकारो, गया, प्रयागराज और कानपुर रूट से होकर दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 25 मई को आनंद विहार से टाटानगर के लिए रवाना होगी. रेलवे ने इसमें सामान्य और स्लीपर श्रेणी सहित कुल 22 कोच उपलब्ध कराने की घोषणा की है.

Read Also: PM मोदी ने छोटा किया अपना काफिला, संसाधनों की बचत का दिया बड़ा संदेश 

यात्रियों से समय पर जानकारी लेने की अपील

एक तरफ जहां स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ कई ट्रेनें विकास कार्यों की वजह से प्रभावित भी रहेंगी. रांची मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनों को 11 जून तक रद्द रखा गया है. इसके अलावा आद्रा मंडल में तकनीकी कार्यों के चलते हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 13 और 16 मई को नहीं चलेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *