Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में जमीन पर ‘कब्जे की जंग’! पचम्बा के सुंदरटांड में बाउंड्री वॉल को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने रुकवाया निर्माण

Giridih: के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित मौजा सुंदरटांड में जमीन विवाद ने अब गंभीर तनाव का रूप ले लिया है. खाता नंबर...

Giridih: के पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित मौजा सुंदरटांड में जमीन विवाद ने अब गंभीर तनाव का रूप ले लिया है. खाता नंबर 1, प्लॉट नंबर 63 की कुल 2 एकड़ 70 डिसमिल जमीन में से 90 डिसमिल भूखंड को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं. हालात बिगड़ते देख पचम्बा थाना पुलिस को मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का काम रुकवाना पड़ा.

90 डिसमिल जमीन पर बवाल, रात में दीवार तोड़ने और 10 लाख में जमीन छोड़ने की धमकी का आरोप

जानकारी के अनुसार अनूप महतो ने दावा किया है कि विवादित 90 डिसमिल जमीन खतियान के आधार पर उनकी है और वर्षों से वे उस जमीन पर कब्जे में हैं. उन्होंने अपनी जमीन की घेराबंदी के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू कराया था. आरोप है कि इसी दौरान कलेन्द्र खान और प्रवीण यादव मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया. मामला यहीं नहीं रुका, अनूप महतो का आरोप है कि विरोध के बाद रात के अंधेरे में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दोनों पक्ष जमीन पर जबरन कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं. अनूप महतो के मुताबिक उन्हें धमकी दी गई कि 10 लाख रुपये लेकर जमीन छोड़ दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा.

हालांकि प्रवीण यादव ने खुद को पूरे विवाद से अलग बताते हुए कहा कि जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है. वहीं कलेन्द्र खान ने दावा किया कि उक्त जमीन उन्हें मीणा देवी द्वारा एग्रीमेंट के माध्यम से मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि जमीन पहले ही नीलाम हो चुकी है और वर्ष 1947 में इसकी रजिस्ट्री भी हो चुकी है. बुधवार सुबह जब एक बार फिर बाउंड्री वॉल निर्माण शुरू कराया गया तो सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और काम बंद करा दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर सभी कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. साथ ही साफ कहा गया है कि विवाद का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगा. फिलहाल सुंदरटांड इलाके में जमीन विवाद को लेकर माहौल गर्म है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

AlsoRead:झारखंड पुलिस एसोसिएशन को प्रतिवर्ष 42 लाख रुपए सिर्फ चंदे से हो रही आमदनी, हॉस्पिटल व जनकल्याण में खर्च करने की हो रही मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *