राज्यसभा चुनाव : आज शाम होगी गठबंधन विधायक दल की बैठक

Ranchi : राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. सोमवार को नामांकन की आख़िरी...

Ranchi : राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. सोमवार को नामांकन की आख़िरी तारीख है. कांग्रेस को डर है कि कहीं ‘हाथ’ से मौका न फिसल जाए. लिहाजा, प्रणव झा की नैया पार लगाने के लिए दिल्ली ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा रविवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

सीएम से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने कहा कि सारी बातें कल ही स्पष्ट हो गई थीं. आज यानी रविवार को औपचारिक मुलाकात हुई. गठबंधन दोनों सीट जीतेगा. कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने कहा कि कल यानी आठ जून को गठबंधन के दोनों उम्मीदवार परचा दाखिल करेंगे. आज शाम गठबंधन विधायक दल की बैठक होगी.

 

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के पर्यवेक्षक ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *