Newswave Desk: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. नई रिलीज फिल्मों और पुरानी फिल्मों के बीच भी ‘पेद्दी’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनने के बेहद करीब पहुंच गई है.
11वें दिन की कमाई रही शानदार
फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में जबरदस्त कमाई की है. खासकर दूसरे रविवार को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 11वें दिन 9.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 216 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं पहले सप्ताह में फिल्म ने 193.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
बजट का 60 फीसदी से ज्यादा निकाल चुकी है फिल्म
‘पेद्दी’ का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रिलीज के सिर्फ 11 दिनों में फिल्म अपने बजट का 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सा वसूल कर चुकी है. हालांकि ब्रेक-ईवन तक पहुंचने के लिए इसे आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई जारी रखनी होगी. इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म का रिकॉर्ड फिलहाल ‘माना शंकर वारा प्रसाद गारू’ के नाम है, जिसने 220.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं ‘पेद्दी’ 216 करोड़ रुपये के साथ इस रिकॉर्ड से सिर्फ 4.99 करोड़ रुपये पीछे है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दूसरे सोमवार को ही यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप तेलुगु फिल्में (भारतीय नेट कलेक्शन)
- माना शंकर वारा प्रसाद गारू – 220.99 करोड़ रुपये.
- पेद्दी – 216 करोड़ रुपये (11 दिन).
- द राजासाब – 198.70 करोड़ रुपये.
- उस्ताद भगत सिंह – 72.38 करोड़ रुपये.
ALSO READ: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते में बनी सहमति, तेहरान ने कहा -दुश्मन देश पर भरोसा नहीं


