Ramgarh: रामगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा संगठित आपराधिक गिरोहों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस तैयारी में जुट गई है. इसी दौरान मंगलवार को हजारीबाग रेंच के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने रामगढ़ का दौरा किया, जहां उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक के दौरान जनवरी 2026 से अब तक हुई फायरिंग, आगजनी, धमकी भरे कॉल और पोस्टरबाजी जैसे गंभीर मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई. विशेष रूप से उन अपराधियों पर चर्चा की गई जो जेल से जमानत पर बाहर हैं.
यह भी पढ़ें : मोदी-ट्रंप में बातचीत : PM मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर 40 मिनट हुई बातचीत, पश्चिम एशिया संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा
अपराधियों के खिलाफ 14 सूत्रीय एक्शन प्लान
– व्यापारियों या ठेकेदारों को धमकी मिलने पर पुलिस बिना देरी किए सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करेगी.
– गिरोह के लिए काम करने वाले स्थानीय लाइनमैन या सूचना देने वालों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई होगी.
– हर दिन अलग-अलग समय और स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसकी प्रविष्टि रक्षक ऐप में अनिवार्य होगी.
यह भी पढ़ें : 16 अप्रैल को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’, एडवांस बुकिंग शुरू
– फरार अपराधियों और गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई तेज की जाएगी.
– जेल में बंद और बाहर आए अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों की निगरानी e-prison पोर्टल के माध्यम से की जाएगी.
– जेल में बंद खतरनाक अपराधियों के विरुद्ध सीसीए के तहत निरुद्ध करने की प्रक्रिया शुरू होगी.
– गंभीर कांडों में अपराधियों को जल्द सजा दिलाने के लिए कोर्ट में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित किया जाएगा.
– जिले के प्रवेश और निकास द्वारों पर स्लाइडिंग बैरियर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. साथ ही, ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.
– संवेदनशील विकास परियोजनाओं और निर्माण स्थलों पर पर्याप्त लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं.
