रामगढ़ को मिला नया कप्तान, मुकेश लुनायत ने संभाली कमान, कहा कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर रहेगा फोकस

Ramgarh: झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत रामगढ़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला है. 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश लुनायत...

Ramgarh: झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल के तहत रामगढ़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला है. 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश लुनायत ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान एसपी अजय कुमार का स्थान लिया है, जिनका तबादला एसीबी में किया गया है.

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर रहेगा फोकस

पदभार संभालते ही नए एसपी मुकेश लुनायत ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाना होगा. उन्होंने कहा कि पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके.

ALSO READ: हजारीबाग : नक्सली नताशा के शव को लेने से परिजनों ने किया इनकार, शव को पुलिस ने सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखा

पुलिस महकमे में बढ़ी सक्रियता, अधिकारियों को निर्देश

नए एसपी के आगमन के साथ ही पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है. अधिकारियों और जवानों को सतर्क और संवेदनशील रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों में भरोसा कायम रखना और जवाबदेही सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *