कोडरमा में हाथियों का उत्पात, कई बाउंड्री तोड़ी, लोग दहशत में

Koderma: जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया है. हाथियों...

elephants
Rampaging elephants in Koderma

Koderma: जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया है. हाथियों ने कई बाउंड्री दीवार तोड़ दी और खेतों में लगी फसलों को रौंद डाला. अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात 2 हाथी जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घुस आए. शोर-शराबा सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया.

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मशाल व हल्ला कर हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ा. बता दें,  कि पिछले 6 महीनों से जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाथियों का आतंक जारी है. इस दौरान हाथियों के हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है.

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल में रोकने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास जाने, उन्हें छेड़ने या फोटो और वीडियो बनाने के लिए भीड़ लगाने से बचें. साथ ही रात के समय जंगल और हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की सलाह दी गई है.

ALSO READ: हजारीबाग : डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर फिर डिवाइडर पर चढ़ी कार, बड़ा होने से हादसा टला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *