रांची: एक दूसरे को जानने वाले ने जमीन विवाद में मारी गोली, घंटे भर में आरोपी भी हुए गिरफ्तार, अब दिया जा रहा मामले को राजनीतिक तूल

Ranchi: शहर के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर...

Ranchi: शहर के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार को भार्गव सिंह नाम के एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. इस घटना को विजय टेटे नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया. विजय और भार्गव दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. भार्गव के द्वारा दिए बयान के मुताबिक विजय से उसे फोन कर धमकी भी दिया था. इस घटना को अंजाम देने के घंटे भर के अंदर रांची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन इस मामले को अब राजनीतिक तूल देने का प्रयास किया जा रहा है.

जाने गोली लगने से घायल भार्गव ने क्या दिया बयान:

गोली लगने के बाद भार्गव सिंह ने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक विजय टेटे नाम के व्यक्ति ने जमीन विवाद को लेकर उसे गोली मारी है. भार्गव सिंह ने कहा कि रातु स्थित एक जमीन को लेकर विजय ने उसे फोन पर धमकी दिया था. रातू स्थित एक जमीन को लेकर विजय और भार्गव के बीच विवाद चल रहा था. इसी को लेकर विजय ने उसे गोली मार दी विजय मूल रूप से कांके गांधीनगर का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: रांची: एक दूसरे को जानने वाले ने जमीन विवाद में मारी गोली, घंटे भर में आरोपी भी हुए गिरफ्तार, अब दिया जा रहा मामले को राजनीतिक तूल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *