Jamshedpur Breaking:227 किलो का तीसरा जिंदा बम मिला, आज सेना करेगी निष्क्रिय, इलाका सील

Jamshedpur/Baharagora: बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के पास सुवर्णरेखा नदी किनारे द्वितीय विश्वयुद्ध काल का 227 किलोग्राम वजनी तीसरा जिंदा बम मिलने से...

Jamshedpur/Baharagora: बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के पास सुवर्णरेखा नदी किनारे द्वितीय विश्वयुद्ध काल का 227 किलोग्राम वजनी तीसरा जिंदा बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.भारतीय सेना का बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर चुका है.

5 दिन पहले मिला था बम

करीब पांच दिन पहले सुवर्णरेखा नदी के किनारे यह बम बरामद हुआ था. सूचना मिलते ही सेना की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया. सुरक्षा के मद्देनजर नदी के दोनों ओर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

आज किया जाएगा डिफ्यूज

सेना की निगरानी में आज तय समय पर बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जाएगा. इस दौरान जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे. बम को डिफ्यूज करने के लिए विशेषज्ञ टीम तैनात कर दी गई है. आसपास के ग्रामीणों को एहतियातन दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

पहले भी मिल चुके हैं दो बम

गौरतलब है कि इसी स्थान से कुछ दिन पहले दो अन्य जिंदा बम भी बरामद किए गए थे, जिन्हें सेना ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया था. तीनों बम द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के बताए जा रहे हैं. आशंका है कि इन्हें उस समय यहां डंप किया गया था या गिराया गया था, जो फट नहीं पाए थे.

दहशत में ग्रामीण, 1 किमी दूर रहने की हिदायत

लगातार तीसरा बम मिलने से इलाके के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और नदी किनारे जाने से बचें. सेना के अधिकारियों के अनुसार, 227 किलो का यह बम बेहद खतरनाक है और इसे निष्क्रिय करने के दौरान तेज धमाका हो सकता है. इसी को देखते हुए लोगों को 1 किलोमीटर के दायरे से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

इसें भी पढ़े: मणिपुर में भूकंप के तेज झटके, सुबह-सुबह दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *