चाईबासा में BJP कोल्हान प्रमंडल की बैठक, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर

Chaibasa : BJP झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को सरायकेला BJP कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल (सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और चक्रधरपुर संगठनात्मक...

Chaibasa : BJP झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को सरायकेला BJP कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल (सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और चक्रधरपुर संगठनात्मक क्षेत्र) के मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा और प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने संयुक्त रूप से की. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर होती है. उन्होंने प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने, पन्ना प्रमुखों का गठन करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

पूर्व मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में BJP का संगठन विस्तार अभियान तेज

इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ प्रबंधन और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चक्रधरपुर जिला प्रभारी और प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, सरायकेला जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, चाईबासा जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा सहित तीनों जिलों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : रांची: JPSC पर भाजयुमो का हल्ला बोल, भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बताकर सरकार को घेरा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *