Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची : सीसीएल में कंप्यूटर ट्रेनिंग का समापन, 21 कर्मियों को मिला सर्टिफिकेट

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम का आज समापन हो गया. कार्यक्रम के...

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कंप्यूटर जागरूकता कार्यक्रम का आज समापन हो गया. कार्यक्रम के अंत में सभी 21 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह प्रशिक्षण 20 से 24 अप्रैल तक सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग के एमटीसी में आयोजित किया गया था. समापन समारोह में महाप्रबंधक एम. एफ. हक, महाप्रबंधक कविता गुप्ता, महाप्रबंधक (प्रणाली) विभा उरांव और सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. पांच दिनों के इस प्रशिक्षण में कर्मियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, MS Office, LibreOffice, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, AI और नई तकनीकों की जानकारी दी गई. साथ ही इंट्रानेट, नेटवर्क और LAN की समझ भी विकसित कराई गई.

यह भी पढ़ें : 27% ओबीसी आरक्षण की मांग पर सुदेश महतो को जेल भेजने की साजिश : आजसू

प्रतिभागियों को कंप्यूटर की प्रैक्टिकल ट्रनिंग दी गयी

खास बात यह रही कि सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रतिभागियों को कंप्यूटर पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत “Know Your Company” सत्र से हुई, जिसमें कंपनी की कार्यप्रणाली और संस्कृति के बारे में जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान लेखन अभ्यास और टीम वर्क से जुड़े सत्र भी कराए गए.

यह भी पढ़ें : रांची : सामुदायिक भवन में तालाबंदी पर बवाल, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *