Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: ढोरी केंद्रीय अस्पताल की अमृत फार्मेसी में विजिलेंस का छापा, दवाओं की कमी पर भड़के डॉक्टर, प्रबंधन मौन

Bokaro: जिले के बेरमो स्थित कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) के ढोरी क्षेत्र स्थित केंद्रीय अस्पताल में उस...

Bokaro: Vigilance raid at Amrit Pharmacy of Dhori Central Hospital; doctors furious over shortage of medicines, management silent

Bokaro: जिले के बेरमो स्थित कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) के ढोरी क्षेत्र स्थित केंद्रीय अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रांची विजिलेंस (सतर्कता विभाग) की एक विशेष टीम ने मंगलवार को अचानक अस्पताल परिसर में संचालित अमृत फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया. इस छापेमारी और जांच के बाद से ही सीसीएल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैडर की IAS संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित वैश्विक मंच की चुनी गई अध्यक्ष, भारत का बढ़ा मान

स्टॉक और अभिलेखों की गहन जांच

मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम ने अमृत फार्मेसी में पहुंचते ही सबसे पहले दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर और संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया. टीम ने फार्मेसी की पूरी व्यवस्था, दवाओं के रख-रखाव और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की. इस दौरान भारी मात्रा में अभिलेखों की जांच की गई ताकि यह पता लगाया जा सके कि दवाओं के वितरण और स्टॉक में कोई वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता तो नहीं हुई है. इस पूरे निरीक्षण के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है. वीडियो में सीसीएल के कार्यरत चिकित्सक डॉ. पुनीत कुमार विजिलेंस अधिकारियों के सामने अपनी बेबसी और नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज’ के जरिए वैश्विक निवेश और AI तकनीक पर होगी नजर

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *