Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में इको टूरिज्म के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में राज्य के विभिन्न स्थलों पर इको टूरिज्म के विकास की योजनाओं पर चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
इको टूरिज्म की संभावनाएं: झारखंड में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं मौजूद हैं
स्थलों का चयन: मैथन, नेतरहाट, पतरातू, चाईबे, दुमका, रांची में इको टूरिज्म के विकास की योजनाओं पर चर्चा
पतरातू में मसानजोर की तर्ज पर इको टूरिज्म: पतरातू में मसानजोर की तर्ज पर इको टूरिज्म विकसित करने पर विचार
राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विकास: राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों, वन क्षेत्रों, नदियों, जलाशयों और पहाड़ी इलाकों को चिन्हित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए पर्यटन सुविधाओं का विकास.
रोजगार सृजन: इको टूरिज्म से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की संभावना.
