गर्मियों में मेहमानों के लिए 5 देसी ठंडे ड्रिंक्स

News Wave Desk: रांची की गर्मी में जब घर पर मेहमान आते हैं, तो सिर्फ पानी से बात नहीं बनती. कुछ ऐसा...

News Wave Desk: रांची की गर्मी में जब घर पर मेहमान आते हैं, तो सिर्फ पानी से बात नहीं बनती. कुछ ऐसा चाहिए जो ठंडक भी दे, स्वादिष्ट भी हो और बनाना आसान हो. यहां पांच आसान देसी ड्रिंक्स हैं, जो आप पहले से बनाकर रख सकते हैं और मेहमानों को तुरंत परोस सकते हैं.

कैरी का आम पन्ना 


कच्चे आम से बनने वाला आम पन्ना गर्मी में सबसे पसंदीदा है. दो कच्चे आम को उबाल लें या भून लें. उनका गूदा निकालें और उसमें गुड़, भुना जीरा, काला नमक मिलाकर पीस लें. ये मिश्रण फ्रिज में तीन दिन तक सुरक्षित रहता है. परोसते समय थोड़ा सा पेस्ट लें, उसमें ठंडा पानी मिलाएं और ऊपर पुदीना डालें. अगर कुल्हड़ में परोसें तो स्वाद और बढ़ जाता है.

नींबू पुदीना शिकंजी


नींबू और पुदीने वाली शिकंजी घर पर बनाना आसान है. छह नींबू का रस, थोड़ा पुदीना, चाट मसाला, काला नमक और चीनी की चाशनी ले लें. पुदीने को हल्का मसलें और बाकी सब मिलाकर एक लीटर ठंडा पानी या सोडा डालें.एक जग सादी शिकंजी और एक सोडे वाली बनाएं, जिससे मेहमान अपनी पसंद चुन सकें.

सत्तू ड्रिंक्स


सत्तू पेट को ठंडा रखने का देसी तरीका है. चार चम्मच सत्तू को थोड़ा पानी मिलाकर घोल लें, ताकि गुठलियां न रहें. फिर ठंडा पानी, नींबू रस, भुना जीरा और काला नमक डालें. मीठा पसंद हो तो गुड़ मिलाएं, या नमकीन में प्याज और धनिया डालें. इसे सुबह बना कर बोतल में रख सकते हैं.

तरबूज तुलसी ड्रिंक्स

आधा तरबूज लें, उसमें दस तुलसी पत्ते डालें और ब्लेंड करें. नींबू रस और काली मिर्च डालें. बर्फ की जगह तरबूज के कुछ टुकड़े फ्रीज कर लें और वही डालें, ताकि ड्रिंक ठंडा रहे और पानी भी न हो.

छाछ


आधा लीटर दही में पौना लीटर पानी मिलाएं. उसमें अदरक का रस, भुना जीरा, करी पत्ता और नमक डालें. एक छोटा कोयला जलाकर छाछ के बीच स्टील की कटोरी में रखें, ऊपर थोड़ा घी और लौंग डालें, ढक्कन बंद करें. एक मिनट धुआं आने दें, फिर परोसें.

आम पन्ना और सत्तू का पेस्ट सुबह ही बना लें. नींबू और तरबूज काटकर फ्रिज में रखें. मेहमान आते ही सब मिलाएं और परोस दें. इससे आप किचन में समय नहीं गंवाते और मेहमानों के साथ ठंडक भरी बातें कर सकते हैं. यही असली मेहमाननवाजी है!

ALSO READ: गर्मी में बिना एसी के घर को ठंडा रखने के देसी और कारगर तरीके

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *